
हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पूरे आक्रामक अंदाज में चुनाव प्रचार कर रही है। जम्मू कश्मीर में कांग्रेस ने फारूक अब्दुल्ला की नेशनल कांफ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। दोनों राज्यों में कांग्रेस अपनी सरकार बनाने को लेकर कॉन्फिडेंस में भी नजर आ रही है। पिछले दिनों घाटी में राहुल गांधी एक जनसभा को संबोधित भी कर चुके हैं। आज इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन अनंतनाग पहुंचे। उनके साथ मंच पर फारूक अब्दुल्ला भी थे। जनसभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा जमकर बरसे। उन्होंने कहा- जम्मू-कश्मीर में आज हर जगह हमले हो रहे हैं, फिर भी मोदी जी झूठ बोलने में शर्माते नहीं हैं। क्योंकि वे झूठों के सरदार हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा- ‘कहां गए 400 पार वाले? वो (भाजपा) 240 सीट पर सिमट गए। अगर हमें (विपक्ष को) 20 सीटें और आ जातीं तो ये सारे लोग जेल में होते। ये लोग जेल में रहने के लायक हैं। खड़गे ने कहा- ‘भाजपा भाषण तो बहुत देती है, लेकिन काम और कथनी में बहुत अंतर होता है। भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस का गठबंधन कमजोर नहीं होगा। हमने संसद में अपनी ताकत दिखाई है। हम उसी ताकत के साथ आगे बढ़ेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस का गठबंधन देख भारतीय जनता पार्टी बौखला गई है, इसलिए वह जम्मू-कश्मीर की लिस्ट बार-बार बदल रही है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि बीजेपी के लोग इंडिया गठबंधन की एकता को देखकर डर गए हैं। अभी हम राहुल गांधी और फारूक अब्दुल्ला जब हम एक हो गए तब बीजेपी और भी घबरा गई है और डर गई है।बीजेपी के 5 लाख नौकरियों वादे वाले पर खड़गे ने कहा कि यह एक जुमला है। उन्होंने पहले भी यही बात कही थी। उन्होंने हर साल 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, क्या उन्होंने दिया। उन्होंने 2 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था, 10 साल बीत गए, जो लोग यहां 1 लाख लोगों को भर्ती नहीं कर सके, वे 5 लाख नौकरियां कैसे देंगे। झूठ बोलने वालों पर भरोसा न करें। मैं जम्मू-कश्मीर के लोगों से यह अपील करता हूं कि वे उन लोगों को वोट दें जो सच बोलते हैं और आजादी के बाद से उनके साथ हैं। उन्हें कांग्रेस पार्टी और एनसी को वोट देना चाहिए।जम्मू-कश्मीर में जो एलजी की सरकार चल रही है, उसमें भ्रष्टाचार हो रहा है। ये लोग धमकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन जम्मू-कश्मीर के लोग डरने वाले नहीं हैं। जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक जी ने कहा कि “मैंने जिन लोगों पर सैकड़ों करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया, उनकी जांच करने के बजाए सरकारी एजेंसियां तानाशाही आदेश के तहत मेरे घर पर छापेमारी कर रही हैं।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












