आज से नए महीने जुलाई की शुरुआत हो रही है। 1 जुलाई से कई नियम में बदलाव हो जाएगा और इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है।
हर महीने की 1 तारीख को देश में एलपीजी सिलेंडर के दामों में बदलाव, बैंक, पेट्रोलियम कम्पनी समेत कई क्षेत्रों में बदलाव देखने के लिए मिलते हैं। इस महीने यानी की 1 जुलाई से LPG सिलेंडर की कीमतों से लेकर क्रेडिट कार्ड के नियम और Sim कार्ड पोर्ट रूल में बदलाव तक शामिल है। आपको बताते हैं कि आज से क्या-क्या बदलाव होने वाला है और इसका असर कितना होने वाला है।
सबसे पहले 31 जुलाई इनकम टैक्स भरने की अंतिम तारीख है। जैसे-जैसे आईटीआर दाखिल करने की समय सीमा 31 जुलाई 2024 नजदीक आ रही है। कई महत्वपूर्ण वित्तीय समय-सीमाएं और नियामक परिवर्तन प्रभावी होने वाले हैं।
पेटीएम पेमेंट्स बैंकः 20 जुलाई 2024 से पेटीएम पेमेंट्स बैंक शून्य शेष और एक वर्ष से अधिक समय तक कोई लेनदेन नहीं होने वाले वॉलेट बंद कर देगा। बैंक की वेबसाइट में कहा गया है कि कृपया ध्यान दें कि सभी वॉलेट जिनमें पिछले 1 वर्ष या उससे अधिक समय से कोई लेनदेन नहीं हुआ है और शून्य बैलेंस है, उन्हें 20 जुलाई, 2024 से बंद कर दिया जाएगा। सभी को संचार भेजा जाएगा और उपयोगकर्ताओं को सूचित किया जाएगा। अपना वॉलेट बंद करने से पहले 30 दिन की नोटिस अवधि दी गई है।
जुलाई में बैंक बंदः जुलाई 2024 के महीने में 13 दिन बैंक बंद रहेगा। इसलिए घर से बैंक निकलते समय इसकी जांच जरूर कर लें।

एसबीआई कार्ड क्रेडिट कार्ड नियम में बदलावः एसबीआई कार्ड क्रेडिट कार्ड नियम में बदलाव 1 जुलाई 2024 से यानी की आज से हो गया है। इस बदलाव में रिवॉर्ड पॉइंट्स बंद कर दिया गया है। प्रभावित कार्ड एयर इंडिया एसबीआई प्लैटिनम कार्ड, एयर इंडिया एसबीआई सिग्नेचर कार्ड, सेंट्रल एसबीआई सिलेक्ट+ कार्ड, चेन्नई मेट्रो एसबीआई कार्ड, क्लब विस्तारा एसबीआई कार्ड, प्राइम दिल्ली मेट्रो एसबीआई कार्ड, एतिहाद अतिथि एसबीआई कार्ड, एतिहाद गेस्ट एसबीआई प्रीमियर कार्ड, फैबइंडिया एसबीआई कार्ड, आईआरसीटीसी एसबीआई कार्ड सहित कई कार्ड हैं।
टेलीकॉम कंपनियां के रिचार्ज महंगेः भारती एयरटेल ने मोबाइल सेवाओं की दरों में 10-21 प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की है। रिलायंस जियो ने दरों में वृद्धि की घोषणा की है। साथ हीं कई टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने दामों में बढ़ोतरी की है। जिओ द्वारा ढाई साल में दूरसंचार उद्योग ने पहली बार दरों में बड़ी वृद्धि की है। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि विभिन्न योजनाओं की दरों में बढ़ोतरी 10-21 प्रतिशत के बीच है। मोबाइल सेवाओं की दरों में संशोधन तीन जुलाई से प्रभावी होगा। दैनिक डेटा ऐड-ऑन (एक जीबी) की दर में तीन रुपये की वृद्धि होगी और यह 19 रुपये से बढ़कर 22 रुपये हो जाएगा। वहीं 365 दिन की वैधता वाले प्लान में दो जीबी प्रतिदिन की पेशकश वाले प्लान में 600 रुपये तक की वृद्धि होगी और नयी दरें 2,999 रुपये से बढ़कर 3,599 रुपये हो जाएंगी।
आयकर रिटर्न (आईटीआर) की अंतिम तिथिः आयकर रिटर्न (आईटीआर) की अंतिम तिथि वित्तीय वर्ष 2023-24 (आकलन वर्ष 2024-25) के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करने की समय सीमा 31 जुलाई, 2024 है। जो करदाता इस समय सीमा से चूक जाते हैं, वे अभी भी 31 दिसंबर, 2024 तक विलंबित रिटर्न दाखिल कर सकते हैं।
पीएनबी रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्डः पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने 1 जुलाई, 2024 से सभी रुपे प्लेटिनम डेबिट कार्ड विविधताओं के लिए लाउंज एक्सेस प्रोग्राम में बदलाव की घोषणा की है।
एलपीजी-सीएनजी और पीएनजी दामः ऑयल कंपनियां आज रेट में बदलाव करती है। आज से नया रेट देखने को मिल सकता है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












