सोम, अप्रैल 13, 2026

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव महाविकास अघाड़ी मिलकर लड़ेगी, पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने किया ऐलान

MVA allies to contest assembly polls together
MVA allies to contest assembly polls together
MVA allies to contest assembly polls together

महाराष्ट्र में इस साल के आखिर विधानसभा चुनाव भी होने जा रहे हैं। भाजपा, कांग्रेस, एनसीपी और शिवसेना उद्धव और शिंदे गुट ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बार लोकसभा चुनाव में अपने शानदार प्रदर्शन से उत्साहित उद्धव ठाकरे शनिवार को बड़ा ऐलान किया। मुंबई में महाविकास अघाड़ी के नेताओं की बैठक हुई। इसके बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे ने कहा कि गठबंधन महाराष्ट्र में विधानसभा का चुनाव एक साथ लड़ेगी। विधानसभा की 288 सीटों पर अक्टूबर में चुनाव हो सकते हैं। ठाकरे ने महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव में एमवीए की सीटें आने पर जनता को धन्यवाद दिया। दरअसल, लोकसभा चुनाव में गठबंधन ने महाराष्ट्र की 48 सीटों में से 31 सीटें जीती हैं, जबकि भाजपा गठबंधन को 17 सीटें मिली हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News