सोम, अप्रैल 13, 2026

यूपी में गर्मी से हाहाकार, रोजाना बढ़ता पारा बना रहा नए रिकॉर्ड, गर्मी से 166 लोगों की हुई मौत

Heatwave chaos in UP Rising temperatures set new records daily, 166 dead due to extreme heat.
Heatwave chaos in UP Rising temperatures set new records daily, 166 dead due to extreme heat.

देश के कई राज्यों में गर्मी का कहर बरप रहा है। कहीं गर्मी से बच्चे स्कूलों में बेहोश हो रहे हैं तो कहीं लोगों की जानें जा रही हैं। वहीं इसका असर उत्तर प्रदेश में भी बेहद गंभीर देखा जा रहा है। राज्य में गर्मी लगातार रिकॉर्ड बना रही है। राज्यभर में पारे और लू-लपट ने नौतपा के छठे दिन बृहस्पतिवार को 166 लोगों की जानें गई हैं। 48 डिग्री के साथ बुलंदशहर सबसे गर्म जिला रहा। दिन तो दिन, रातें भी खूब गर्मा रही हैं।

सालों बाद हुई ऐसी भीषण गर्मी

मौसम विभाग के मुताबिक, बुलंदशहर इससे पहले 1978 में गर्म हुआ था, उस दौरान 48.2 डिग्री पारा दर्ज हुआ था। इसी तरह अभी तक के उपलब्ध आंकड़ों को देखें तो काशी मई में इतनी गर्म कभी नहीं रही। वहीं लखनऊ भी इस सीजन में पहली बार बृहस्पतिवार को लू की चपेट में आया। यहां पर पारा 45.1 डिग्री दर्ज किया गया। राजधानी लखनऊ में भी रात गर्म रही और पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

काशीः 1952 से अब तक इतनी गर्मी नहीं

मौसम विभाग के वैज्ञानिको के मुताबिक, वाराणसी में मौसम का आकलन 1952 से हो रहा है। तब से अब तक के आंकड़े बता रहे हैं कि इतना तापमान वाराणसी में कभी नहीं रहा। वाराणसी में बृहस्पतिवार को रात का पारा भी सर्वाधिक 32.5 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं बुधवार को सर्वाधिक गर्म रहने के बाद प्रयागराज के रात के पारे ने भी बृहस्पतिवार को रिकार्ड बनाया। न्यूनतम तापमान 34.2 डिग्री रहा। इससे पहले 16 जून 2019 को यहां का न्यूनतम पारा 33.9 डिग्री रिकार्ड हुआ था, जो अभी तक सर्वाधिक था।

यूपी में गर्मी से हुएं 166 मौतें

बुंदेलखंड और सेंट्रल यूपी में गर्मी और लू से 47 लोगों की मौत हो गई। वाराणसी और आसपास के जिलों में 72 लोगों की जान चली गई। इनमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, हेड कांस्टेबल, तीन रेलकर्मी, होमगार्ड और इंजीनियर भी शामिल हैं। प्रयागराज में 11, कौशांबी में नौ, प्रतापगढ़ में एक, गोरखपुर में एक बच्ची समेत तीन की मौत हो गई। अंबेडकरनगर में लू लगने से चार की मौत हुई है। श्रीवस्ती व गोंडा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। झांसी में भी लू लगने से बीमार हुए छह लोगों की मौत हुई है। गाजियाबाद में एक नवजात समेत चार, आगरा में तीन, रामपुर, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत और शाहजहांपुर में एक-एक की मौत हुई है।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News