मंगल, अप्रैल 14, 2026

Lok Sabha Elections 2024: रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज फिर से राम नगरी पहुंचेंगे पीएम मोदी, रामलला के दर्शन के बाद करेंगे रोड शो, जानें क्या है पीएम मोदी का शेड्यूल

PM Modi To Hold Roadshow In Ayodhya Today

देश में चुनावी दौर जारी है और साथ हीं जारी है नेताओं का प्रचार प्रसार और रैलियों का सिलसिला। इसी क्रम में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम लल्ला के दरबार अयोध्या पहुंचने वाले हैं। यहां आने के बाद रामलला के दरबार में 15 मिनट तक रहेंगे। इसके बाद जन्मभूमि में आराध्य के दर्शन-पूजन के बाद रोड शो शुरू करेंगे। पीएम के आगमन के मद्देजनर हवाई अड्डे से बाहर निकलने के बाद सुल्तानपुर-अयोध्या और लखनऊ-गोरखपुर हाईवे के दोनों किनारों को अयोध्या धाम तक बैरिकेडिंग से जकड़ा जा रहा है।

क्या होगा टाईम टेबल

पीएम मोदी आज पांच मई की शाम 5:35 बजे सीतापुर के धौरहरा हेलीपैड से एमआई-17 हेलीकॉप्टर से चलकर 6:40 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से शाम 6:45 बजे सड़क मार्ग से चलकर सात बजे राम जन्मभूमि पहुंचेंगे। शाम सात से 7:15 बजे तक रामलला के दरबार में रहेंगे। यहां पर दर्शन-पूजन करने के बाद शाम 7:15 बजे से राम जन्मभूमि पथ के पास सुग्रीव किला से रोड शो शुरू करेंगे। यहां से लता मंगेशकर चौक तक की दो किमी की दूरी एक घंटे में तय करेंगे। लता चौक पर रोड शो खत्म करने के बाद शाम 8:20 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे। यहां से रात 8:40 बजे भारतीय वायुसेना के बीबीजे एयरक्राॅफ्ट से ओड़ीसा के भुवनेश्वर के लिए रवाना हो जाएंगे।

इसके बाद पीएम मोदी का काफिला एयरपोर्ट से बाहर निकलकर सुलतानपुर हाईवे से नाका नवीन मंडी चौराहे से होते हुए गोरखपुर हाईवे की ओर बढ़ेगा। हाईवे से महोबरा मार्ग पर चूड़ामणि चौराहा होते हुए टेढ़ी बाजार चौराहा आकर राम जन्मभूमि के गेट नंबर 11 से प्रवेश करेंगे। हाईवे से जन्ममूमि गेट तक इस पूरे मार्ग पर बांस-बल्ली की बैरिकेडिंग की जा रही है।

पीएम मोदी और योगी साथ साथ करेंगे रोड शो

बता दें कि पीएम मोदी रविवार को इटावा व सीतापुर में जनसभा और अयोध्या में रोड शो करेंगे। प्रधानमंत्री 12:30 बजे इटावा लोकसभा के विधानसभा क्षेत्र में ग्राम ककराई पक्का ताल और बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस-वे कट के पास जनसभा करेंगे। इसके बाद पीएम 2:30 बजे सीतापुर लोकसभा के हरगांव विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे। शाम 5 बजे पीएम अयोध्या पहुंचेंगे। जहां श्रीराम लला का दर्शन करने के बाद श्री जन्मभूमि पथ सुग्रीव किला से लता चौक तक रोड शो करेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रविवार को मिश्रिख लोकसभा प्रत्याशी के समर्थन में हरदोई के मल्लावा में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद सीएम इटावा के भरथना में पीएम मोदी की जनसभा और अयोध्या के रोड शो में शामिल होंगे।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News