छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में रविवार रात एक बड़ा हादसा हुआ है। राज्य के बेमतेरा जिले में एक भीषण सड़क दुर्घटना में 7 लोगों और 3 बच्चों की मौत होने की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना में 23 अन्य लोग घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कठिया गांव के पास एक पिकअप वाहन रविवार रात एक अन्य मालवाहक वाहन से टकरा गया जिसके कारण दस लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों में पांच महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं। मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग पथर्रा गांव से पिकअप वाहन में सवार होकर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने तिरैया गांव गए थे और रविवार रात जब वे लौट रहे थे तभी पिकअप वाहन सड़क किनारे खड़े एक छोटे ट्रक से टकरा गया।

अधिकारियों ने बताया कि इस हादसे में आठ लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दो लोगों की मौत इलाज के दौरान हुई है। मृतकों में जिनकी पहचान हुए है वह हैं भूरी निषाद (50), नीरा साहू (55), गीता साहू (60), अग्निया साहू (60), खुशबू साहू (39), मधु साहू (पांच), रिकेश निषाद (छह) और ट्विंकल निषाद (छह) के रूप में की गई है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












