सोम, अप्रैल 6, 2026

National Film Award 2023: अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर, आलिया भट्ट और कृति सेनन ने संयुक्त रूप से जीता बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड

69th National Film Award 2023: Allu Arjun wins Best Actor Award, Alia Bhat and Kriti Sanon Jointly wins Best Actress

राजधानी दिल्ली में आज साल 2021 के 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का एलान किया गया। भारतीय कलाकारों के लिए खास इन पुरस्कारों की घोषणा दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर से की गई। इस कार्यक्रम में बेस्ट एक्टर से लेकर सिंगर तक को सम्मानित किया गया।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में पुष्पा फेम अल्लू अर्जुन का जादू चल गया। पुष्पा में शानदार अभिनय के लिए अल्लू अर्जुन को नेशनल अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान पाने वाले वे पहले तेलुगु एक्टर हैं। वहीं गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है।

वहीं रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने हैं। इस बार बेस्ट हिंदी फिल्म विक्की कौशल की ‘सरदार उधम’ बनी है।

वहीं 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म : रॉक्ट्रेरी: द नंबी इफेक्ट (आर माधवन लीड एक्टर) को दिया गया। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स), बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : पंकज त्रिपाठी (मिमी), बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम सिंह, बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम सिंह, बेस्ट गुजराती फिल्म- छेल्लो शो, बेस्ट चाइल्स आर्टिस्ट- भाविन रबारी (छेल्लो शो) को मिला।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News