जीएसटी काउंसिल की बैठक आज, घट सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम

आज वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में जीएसटी परिषद की 45वीं बैठक सुबह 11:00 बजे लखनऊ में होगी। इस बैठक में चार दर्जन से अधिक वस्तुओं पर टैक्स दर की समीक्षा हो सकती है।
साथ हीं इसमें कोविड-19 से संबंधित 11 दवाओं पर टैक्स छूट को 31 दिसंबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला भी हो सकता है।

इस बैठक में पेट्रोल और डीजल, प्राकृतिक गैस और एविएशन टर्बाइन फ्यूल यानी विमान ईंधन को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार हो सकता है। जीएसटी की बैठक में राज्यों के राजस्व नुकसान पर मुआवजे पर भी चर्चा हो सकती है। वहीं सूत्रों के अनुसार आज के इस बैठक में जीएसटी परिषद से जुड़ी सभी प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कॉमन इलेक्ट्रॉनिक पोर्टल भी लॉन्च हो सकता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












