DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

लॉक डाउन 4.0 होने की संभानाएं,नए रूप और प्रावधान के साथ हो सकती है लॉक डाउन 4.0

लॉक डाउन 4.0 होने की संभानाएं,नए रूप और प्रावधान के साथ हो सकती है लॉक डाउन 4.0

देश में 17 मई को लॉक डाउन का तीसरा चरण समाप्त होने वाली है,लेकिन कोरोना का संक्रमण अभी भी लगातार बना हुआ है।ऐसी स्थिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर रहें है और राज्यों का जायजा भी ले रहें है। बीते 11 मई को वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए पीएम ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों से लॉक डाउन के लिए सुझाव भी मांगे थें ,जो 15 मई तक सौपें जाएंगे। प्रधानमंत्री लगातार देश की आर्थिक स्थिति पर भी राज्यो से बात कर रहे है और किस तरह इसे बढ़ावा मिल सकता है ,किस तरह इस स्थिति पर काबू पाया जा सकता है विचार विमर्श भी कर रहें हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को मंगलवार की रात संबोधित करते हुए यह बताया कि कोरोना संक्रमण और आर्थिक स्थिति की आपदा से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का आर्थिक पकैज का किया ऐलान कर रहे हैं। यह राशि आर्थिक पैकेज है जो आत्मनिर्भर भारत अभियान की अहम कड़ी के तौर पर काम करेगा।

यह विशेष आर्थिक पैकेज में भूमि, श्रम, नकदी और कानून के क्षेत्र पर सबसे ज्यादा ध्यान देगी।

इस आर्थिक पैकेज की विस्तृत जानकारी आज वित्त मंत्री निर्मला सीता रमन देश के साथ साझा करेंगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News