सोम, अप्रैल 13, 2026

38th National Games: उत्तराखंड में आज राष्ट्रीय खेलों का भव्य शुभारंभ, देहरादून में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन।

38th National Games: National Games Kick Off Today in Uttarakhand, PM Modi to Inaugurate Opening Ceremony in Dehradun
38th National Games: National Games Kick Off Today in Uttarakhand, PM Modi to Inaugurate Opening Ceremony in Dehradun

38th National Games: National Games Kick Off Today in Uttarakhand, PM Modi to Inaugurate Opening Ceremony in Dehradun

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आज शाम राष्ट्रीय खेलों का रंगारंग उद्घाटन होने जा रहा है। उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेलों का आयोजन हो रहा है। इसको लेकर धार्मिक सरकार उत्साहित है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तराखंड के देहरादून के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन करेंगे। इन खेलों का आयोजन उत्तराखंड के रजत जयंती वर्ष के दौरान किया जा रहा है, जो 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगे। खेलों में देशभर से 36 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 11 हजार से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। यह खेलों का आयोजन उत्तराखंड के 8 जिलों और 11 शहरों में किया जाएगा। इस बार के राष्ट्रीय खेलों का मुख्य थीम “ग्रीन गेम्स” यानी हरित खेल है। आयोजकों ने पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस बार स्थिरता को प्राथमिकता दी है। आयोजन स्थल के पास स्पोर्ट्स फॉरेस्ट नामक एक पार्क विकसित किया जाएगा, जिसमें एथलीट और मेहमान मिलकर 10,000 से अधिक पौधे लगाएंगे।

इस बार 35 खेलों की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें 33 खेलों में पदक दिए जाएंगे। इसके साथ ही दो खेल प्रदर्शनी के रूप में होंगे। खास बात यह है कि इस बार योग और मल्लखंब को पहली बार राष्ट्रीय खेलों में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर देहरादून में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है।

देहरादून के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ओपनिंग सेरिमनी होगी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तकरीबन 5 घंटे रुकेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक पीएम लगभग 4:00 बजे महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचेंगे। यहां पहले 2 घंटे उत्तराखंड में चल रहे केंद्र के कई प्रोजेक्ट की समीक्षा करेंगे। जिसमें केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्य, बद्रीनाथ मास्टर प्लान,ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन, दून-दिल्ली एक्सप्रेस में शामिल है। लगभग 6:00 बजे पीएम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे।

जहां 38वें राष्ट्रीय खेलों की ओपनिंग सेरिमनी होनी है। यहां पर प्रधानमंत्री के लिए अलग से मंच बनाया गया है। ग्राउंड के बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए ओपन मंच तैयार तैयार गया है। जहां गायक पवनदीप राजन,बॉलीवुड सिंगर जुबिन नौटियाल और उत्तराखंड के कई लोक कलाकार शानदार प्रस्तुति देंगे। प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। अपर पुलिस महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में पुलिस बल के ब्रीफिंग की। सभी कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित समय से 3 घंटे पहले आने के लिए कहा गया है। सभी अधिकारी कर्मचारी अपने साथ पहचान पत्र भी रखेंगे। कार्यक्रम में जाने वाले सभी मार्गों पर पुलिस बल प्रॉपर चेकिंग करेंगी। कार्यक्रम को देखते हुए आसपास दो किमी का हवाई क्षेत्र नो फ्लाइंग जोन रहेगा। किसी भी व्यक्ति को कार्यक्रम स्थल पर पानी की बोतल,बैग, खाद्य पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होगी। राष्ट्रीय खेलों के उद्घाटन समारोह को भव्य बनाने के लिए सरकार ने भव्य तैयारी की है। उद्घाटन समारोह का ब्लॉक और जिलास्तर पर लाइव प्रसारण भी किया जाएगा ।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News