
नॉर्थ ईस्ट के अरुणाचल प्रदेश में मंगलवार को एक दुखद हादसे में तीन जवानों की मौत हो गई । अरुणाचल प्रदेश के अपर सुबनसिरी जिले में को सेना का ट्रक गहरी खाई में गिर गया। इसमें सेना के 3 जवानों की मौत और 4 घायल हो गए। जवानों की पहचान हवलदार नखत सिंह, नायक मुकेश कुमार और ग्रेनेडियर आशीष के रूप में हुई है। इटानगर पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में तीनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


सेना के ईस्टर्न कमांड ने जवानों की मौत पर शोक व्यक्त किया है।सेना के पूर्वी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी ने घटना पर दुख जताते हुए कहा कि बहादुर हवलदार नखत सिंह एनके मुकेश कुमार और जीडीआर आशीष के दुखद निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने अरुणाचल प्रदेश में कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान दिया। भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












