Fri, December 1, 2023

DW Samachar logo

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भगवान बद्रीनाथ धाम पहुंचकर की पूजा-अर्चना, कल उत्तराखंड के स्थापना समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में होंगी शामिल

President Droupadi Murmu offers prayers at Badrinath

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड में हैं। दौर के पहले दिन मंगलवार को राष्ट्रपति मुर्मू पंतनगर में गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के 35 वें दीक्षांत समारोह में शिरकत की। यहां पर राष्ट्रपति ने छात्र-छात्राओं को डिग्री प्रदान की। बुधवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टर से बुधवार को बदरीनाथ आर्मी हेलीपैड पहुंचीं। हेलीपैड पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेनि) गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बद्री केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेन्द्र अजय, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित जिलाधिकारी हिमांशु खुराना एवं पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति ने भगवान श्री बदरीविशाल के दर्शन किए। वेदपाठ विशेष पूजा संपन्न की। मंदिर में करीब 25 मिनट तक पूजा करते हुए राष्ट्रपति ने देश की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंदिर परिसर में राष्ट्रपति को भोजपत्र पर बनी बद्रीनाथ मंदिर की प्रतिकृति, आरती और स्थानीय उत्पादों की टोकरी भेंट की। बदरीनाथ में दर्शन पूजन के बाद राष्ट्रपति श्रीनगर गढ़वाल पहुंचीं यहां गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं । 9 नवंबर को राष्ट्रपति राजधानी देहरादून में पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। ऐसा पहली बार होगा जब राज्य स्थापना दिवस के मौके पर देश की राष्ट्रपति उत्तराखंड के राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं। यहीं से वह जौलीग्रांट एयरपोर्ट जाएंगी और फिर वहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

Relates News