सिक्किम में ल्होनक झील के ऊपर बादल फटने से लाचेन घाटी में तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसकी वजह से घाटी में सेना के कैंप को नुकसान पहुंचा है। वहीं 23 जवान लापता हो गए हैं। चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इससे सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन प्रभावित हो गए।
लापता जवानों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। सेना के कुछ प्रतिष्ठान फ्लैश फ्लड की चपेट में आ गए, जिस कारण यह हादसा हुआ। आर्मी की कई गाड़ियां पानी में डूब गईं।वहीं भारी बारिश और बाढ़ से सिक्किम के अधिकांश जिलों में तबाही मची है। सड़कें, बांध, पुल सभी को भारी नुकसान हुआ है। त्रिपुरा में कल रात से लगातार भारी बारिश जारी है। तिस्ता नदी का जलस्तर एक रात में खतरनाक स्तर पर पहुंचने से हड़कंप मच गया है। पूरे राज्य में तबाही हुई है।





गुवाहाटी के डिफेंस पीआरओ ने बताया, चुंगथांग बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नीचे की ओर 15-20 फीट की ऊंचाई तक जल स्तर अचानक बढ़ गया। इसके कारण सिंगताम के पास बारदांग में खड़े सेना के वाहन डूब गए।सिक्किम और कलिम्पोंग की ओर जाने वाली सभी सड़कें बंद हो गई हैं। गंभीर स्थिति को देखते हुए तिस्ता, रंगफो, सिंगतम और आसपास के अन्य क्षेत्रों के निवासियों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।