Sun, December 10, 2023

DW Samachar logo
Search
Close this search box.

चिकित्सा के क्षेत्र में इन दो वैज्ञानिकों कैटेलिन कारिको और ड्रू वीसमैन को मिला नोबेल पुरस्कार

(Nobel Prize) साल 2023 के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा आज से ही शुरू हो गई है। दुनियाभर में फैली कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए mRNA वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिकों कैटेलिन कारिको और ड्रू वीसमैन (Drew Weissman) को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार मिला है। इस वैक्सीन को विकसित कर इन दोनों वैज्ञानिकों ने दुनियाभर की सोच बदल दी। दुनियाभर के वैज्ञानिक शरीर में होने वाले इम्यून सिस्टम के एक्शन और रिएक्शन को और ज्यादा समझ पाए थे। नोबेल असेंबली के सचिव थॉमस पर्लमैन ने सोमवार को स्टाकहोम में पुरस्कार की घोषणा की। कारिको हंगरी स्थित सेगेन्स यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हैं। वहीं पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में भी पढ़ाते हैं। वीसमैन ने पेनसिल्वेनिया यूनिवर्सिटी में कारिको के साथ यह अनुसंधान किया। नोबेल पुरस्कार जीतने वाले विजेताओं को एक डिप्लोमा, एक मेडल और 10 मिलियन स्वीडिश क्रोना ( आज के करीब 75764727 रुपये) की नकद राशि प्रदान की जाती है। एक श्रेणी में विजेता अगर एक से ज्यादा हों तो पुरस्कार की राशि उनमें बंट जाती है। ये पुरस्कार अल्फ्रेड नोबेल की पुण्यतिथि यानी 10 दिसंबर को विजेताओं को सौंपे जाते हैं। इस साल अलग-अलग क्षेत्रों में नोबेल प्राइज के लिए 351 उम्मीदवार हैं। 1901 में जब नोबेल प्राइज की शुरुआत हुई थी, तब से 2023 तक मेडिसिन की फील्ड में 227 लोगों को इससे सम्मानित किया जा चुका है। इसी कड़ी में अब मंगलवार को फिजिक्‍स के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कारों का एलान होगा। बुधवार को केमिस्ट्री (रसायन विज्ञान) और गुरुवार को लिटरेचर (साहित्य) के क्षेत्र में इन अवॉर्ड्स की घोषणा होगी है। आने वाले दिनों में नोबेल शांति पुरुस्‍कार और अर्थशास्‍त्र के क्षेत्र में पुरस्‍कारों का एलान भी होगा।

Relates News