Sun, December 10, 2023

DW Samachar logo
Search
Close this search box.

आरबीआई ने दो हजार रुपए के नोट बदलने की बढ़ाई तय सीमा, अब ग्राहक इस तारीख तक बैंक में कर सकेंगे जमा

Last Date To Exchange Rs 2000 Note Is September 30

शनिवार शाम को आखिरकार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने दो हजार रुपए के नोट बदलने की तय सीमा बढ़ा दी है। अब आरबीआई ने 2000 रुपए का नोट बैंक में जमा करने या दूसरे नोटों से बदलने की तारीख 7 अक्टूबर तक बढ़ा दी है। बता दें कि दो हजार रुपए के नोट को बैंक में जमा करने और बदलने का टाइम पहले 30 सितंबर 2023 शाम चार बजे था। वहीं, एटीएम में दो हजार रुपए के नोट जमा करने का समय आज रात 12 बजे तक था। आरबीआई ने सर्कुलर जारी करके कहा, ‘विड्रॉल प्रोसेस का तय समय खत्म होने के बाद, रिव्यू के आधार पर 2000 रुपए के नोट को जमा और बदलने की मौजूदा व्यवस्था 7 अक्टूबर 2023 तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, ‘दो हजार रुपए को जमा करने और बदलने की अवधि आज खत्म हो रही है। समीक्षा के बाद ये तय किया गया है कि वर्तमान में चल रही दो हजार रुपए के बैंक नोटों को बदलने और जमा करने की प्रक्रिया की अवधि को सात अक्टूबर 2023 तक बढ़ा दिया गया है। बैंक के डाटा के मुताबिक 19 मई 2023 तक दो हजार रुपए के मूल्य के कुल 3.56 लाख करोड़ रुपए मार्केट में सर्कुलेशन पर थे। इनमें 3.42 लाख करोड़ रुपए बैंक के पास वापस आ गए हैं। 29 सितंबर 2023 तक केवल 0.14 लाख करोड़ सर्कुलेशन में है।

Relates News