Sun, December 10, 2023

DW Samachar logo
Search
Close this search box.

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक- 15 फरवरी 2023

दिन – बुधवार

मेष राशि: कार्यक्षेत्र में कामकाज को लेकर कुछ परेशानियां आ सकती हैं इसलिए अनुभवी लोगों की सलाह लेकर ही काम करने की कोशिश करें, तभी परेशानी दूर होगी और काम पूरा होगा। व्यापार के लिए आज का दिन ज्यादा कुछ खास नहीं है, इसलिए धन प्राप्ति में मुश्किल आ सकती है। जीवनसाथी के साथ संतान को लेकर तनाव की स्थिति बनती नजर आ रही है।

वृषभ राशि: आज का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। अगर आप साझेदारी में काम करना चाहते हैं, तो उसके लिए समय उपयोगी है। आपके कुछ पुराने अनुभव आपके लिए मददगार साबित होंगे। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। पर्सनल और प्रोफेशनल मामले में खर्चों को कम करने का प्रयास करते नजर आएंगे। कामकाज के मामले में कुछ स्वार्थी रहेंगे, जिससे परेशानी हो सकती है।

मिथुन राशि: आज के दिन मन को इधर-उधर नहीं भटकने देना चाहिए, अगर ऐसा होता है तो आपका ही नुकसान हो सकता है। लगातार किए जा रहे प्रयासों से आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों को करने से सम्मान में प्रगति होती दिख रही है। आपके काम में कुछ कलात्मकता रहेगी, जिसमें उच्चाधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन काम पर पूरा ध्यान देना होगा।

कर्क राशि: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। लाभ-हानि का विश्लेषण करने के बाद जोखिम के कार्य पूरे करने का प्रयास करेंगे, जिससे लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। अगर आपकी कोई पुरानी समस्या चल रही है तो माता-पिता की मदद से उसका समाधान भी कर पाएंगे। आपकी महत्वाकांक्षी आय में वृद्धि होगी। किसी नए उत्पाद के निर्माण के लिए भी आज का दिन अनुकूल है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी नजर आ रही है।

सिंह राशि: आज का दिन लाभदायक रहेगा। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अनुकूल है लेकिन मेहनत करते रहनी होगी। अगर आप जमीन, भवन आदि पर धन खर्च करना चाहते हैं तो कर सकते हैं क्योंकि आपके काम पूरे होते नजर आ रहे हैं। कार्यक्षेत्र में आप किसी नई कार्यशैली का प्रयोग कर सकते हैं, जो कुछ लोगों को अजीब लग सकता है, लेकिन भविष्य में आपके काम को खूब सराहना मिलने की भी संभावना है।

कन्या राशि: जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हैं, उनके लिए आज अच्छे लाभ की संभावना बन रही है। किसी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी स्थिति के लिहाज से दिन अच्छा नजर आ रहा है। अपनी पुरानी रूढ़िवादी विचारधारा को पीछे छोड़कर आज हम नए प्रयोग करेंगे। बचपन के किसी दोस्त की मदद से काम आसानी से पूरा हो जाएगा।

तुला राशि: आज काम का दबाव बना रहेगा जिससे उलझन की स्थिति महसूस करेंगे। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए अच्छा है। मित्रों के साथ किसी योजना के बारे में जानकारी लेंगे और कार्यों को पूरा करेंगे। आपको कोई पैतृक संपत्ति मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों को एक से अधिक स्रोतों से धन का लाभ मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में स्थिति बेहतर रहेगी। जो लो बीते कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे उनकी सेहत में भी सुधार होगा।

वृश्चिक राशि: आज खर्चों को लेकर थोड़ी चिंता रहेगी लेकिन फिर भी आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अच्छा नजर आ रहा है। आपके काम में कलात्मकता रहेगी। पूरे आत्मविश्वास के साथ अपने काम पूरे करेंगे। व्यापार और व्यवसाय में प्रतिकूल स्थितियां बन सकती हैं लेकिन समझदारी के साथ काम लेंगे तो धीरे-धीरे स्थिति अनुकूल होने लगेगी। माता-पिता के किसी काम से आपको बाहर जाना पड़ सकता है।

धनु राशि : आज अपने खर्चों को लेकर सतर्क रहना चाहिए। अपने खर्चों को पूरा करने के लिए कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। घरेलू कार्यों को पूरा करने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। इस राशि के जातक अपने शत्रुओं को वश में करने का प्रयास करते रहेंगे। सेहत से जुड़ी परेशानियां काम में रुकावट पैदा कर सकती हैं, इसलिए सेहत सावधान रहें।

मकर राशि: आज स्वास्थ्य सेवाओं पर धन खर्च होने की स्थिति बन है। घर में किसी सदस्य की सेहत खराब हो जाने से भागदौड़ की भी स्थिति बन सकती है। आर्थिक स्थिति के लिहाज से दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के नौकरी पेशा जातकों को अपने काम में पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे वे खुश नजर आएंगे और आपको मेहनत का अच्छा फल भी मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यों में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

कुंभ राशि: आज का दिन लाभदायक रहेगा। व्यापार के लिए धन वृद्धि के योग बन रहे हैं। आपका ध्यान गुप्त रूप से अपने काम से जुड़ी योजनाओं पर काम करने और अधिक से अधिक धन संग्रह करने पर रहेगा। घरेलू मामलों में खर्चे होते रहेंगे, लेकिन निवेश से भविष्य में लाभ की अच्छी संभावनाएं नजर आ रही हैं। परिजनों के साथ किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बनेगा।

मीन राशि: आज का दिन कामकाज के लिहाज से अनुकूल रहेगा, इसलिए इसका भरपूर लाभ उठाएं। निवेश संबंधी योजनाओं पर गंभीरता से विचार करें। व्यापारियों के लिए लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं, कोष में अच्छी वृद्धि होगी। धार्मिक और सामाजिक कार्यों को करने में मन लगेगा। छात्रों को पढ़ाई-लिखाई पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

Relates News