Fri, December 8, 2023

DW Samachar logo
Search
Close this search box.

Exit Polls predict big majority for BJP in Gujarat, cliffhanger in Himachal

एग्जिट पोल्स के नतीजों में गुजरात में सातवीं बार लहरा सकता है भगवा, हिमाचल में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

गुजरात विधानसभा दोनों चरणों का मतदान संपन्न हो चुका है। ‌ सोमवार को गुजरात की 93 सीटों के लिए मतदान सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक खत्म हो गया। इसके बाद चुनावी एग्जिट पोल्स एजेंसियों और न्यूज़ चैनलों ने अपने-अपने नतीजे बताने शुरू कर दिए । ‌एग्जिट पोल के नतीजों में बीजेपी गुजरात की सत्ता में वापसी करती दिख रही है। लगभग सभी एग्जिट पोल्स राज्य में बीजेपी की जीत का दावा कर रहे हैं। पार्टी 50 प्रतिशत से ज्यादा का रिकॉर्ड वोट प्रतिशत हासिल करने के साथ ही एग्जिट पोल्स में औसतन 130 सीटों तक जा रही है जो कि बीजेपी की प्रचंड जीत का संकेत दे रहा है। सत्ता में वापसी के लिए संघर्ष कर रही विपक्षी कांग्रेस पार्टी को एक बार फिर से विपक्ष में ही बैठना पड़ सकता है। वहीं, आम आदमी पार्टी का खाता तो खुल रहा है लेकिन सत्ता में आने के अरविंद केजरीवाल का दावा इस बार भी पूरा नहीं हो पाएगा। ‌‌गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर India Today Axis My India के Exit Poll के नतीजों में भी भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने के आसार हैं। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा को 129-151 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 16-30 सीटें मिल सकती हैं। इसके अलावा आप को 9-21 सीटें मिल सकती हैं तो वहीं अन्य के खाते में 2-6 सीटें जा सकती हैं। ABP Cvoter Exit Poll के नतीजों में जहां भाजपा को गुजरात की 182 विधानसभा सीटों में से 128-140 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं कांग्रेस को 31-43 सीटें हासिल हो सकती हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी को 3-11 सीटें मिल सकती हैं और अन्य की झोली में 2-6 सीटें जा सकती हैं। न्यूज एक्स-जन की बात के एक्जिट पोल के मुताबिक, गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बन सकती है। भाजपा को इस बार 117-140, कांग्रेस को 34-51 और आम आदमी पार्टी को 6-13 सीटें मिल सकती हैं।
रिपब्लिक टीवी और पी-मारक्यू के एक्जिट पोल मे भी गुजरात में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने का दावा किया गया है। कहा गया है कि इस बार भाजपा को 128-148, कांग्रेस को 30-42 और आम आदमी पार्टी को 2-10 सीटें मिल सकती हैं।

हिमाचल में अधिकांश एग्जिट पोल्स में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर का लगाया अनुमान–

एग्जिट पोल्स में हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस की कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। हिमाचल में इंडिया टुडे-माई एक्सिस एक्जिट पोल को छोड़कर सभी ने भाजपा की सरकार का अनुमान जताया है। किसी भी एग्जिट पोल में भाजपा को अधिकतम 42 सीटें ही मिलती दिखाई दे रही हैं। जबकि पिछली बार उसे 44 सीटें मिली थीं। इंडिया टीवी-मैट्रिज के सर्वे के मुताबिक, भाजपा को 35-40, जबकि कांग्रेस को 26-31 सीटें मिल सकती हैं। न्यूज एक्स-जन की बात के मुताबिक, भाजपा को 32-40, कांग्रेस को 27-34 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी- मारक्यू के मुताबिक, भाजपा को 34-39, कांग्रेस को 28-33 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के ट्रेंड को देखा जाय तो हिमाचल में भाजपा को न्यूनतम 24 सीटें मिल रही हैं। जबकि अधिकतम 42 सीटें मिल रही हैं। वहीं कांग्रेस को न्यूनतम 24 और अधिकतम 40 सीटें मिल रही हैं। वहीं आम आदमी पार्टी का अमूमन सभी एग्जिट पोल में खाता नहीं खुलने के अनुमान जताया गया है। सभी एग्जिट पोल में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। लेकिन अगर नतीजे भाजपा के पक्ष में जाते हैं, तो कांग्रेस के हाथ से एक बड़ा मौका फिसल जाएगा। एग्जिट पोल के अनुमानों से साफ है कि आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में कोई असर नहीं डाल पाई है। अमूमन सभी एग्जिट पोल में पार्टी का खाता खुलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है। गुजरात में बीजेपी पिछले 27 सालों से सत्ता में है और हिमाचल में 2017 के चुनाव में बहुमत हासिल करते हुए सत्ता पर काबिज हुई थी। लेकिन असली तस्वीर 8 दिसंबर को नतीजों के दिन सामने आएगी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिख रही है। ‌इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया और टाइम्स नाउ-ईटीजी के एग्जिट पोल के मुताबिक एमसीडी में आप की सरकार भारी बहुमत से बनती दिख रही है। भाजपा दूसरे और कांग्रेस का करीब पूरी तरह से सफाया होता दिख रहा है। इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार, एमसीडी की कुल 250 सीटों में से आप को 149 से 171, भाजपा को 69 से 91 और कांग्रेस को 3 से 7 सीटें मिलने के आसार हैं। आप का आंकड़ा बहुमत यानी 126 सीटों के आंकड़ों से काफी ज्यादा है।

Relates News