बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने बेटी को दिया जन्म

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री और रणबीर कपूर की पत्नी आलिया भट्ट ने आज मुंबई में बेटी को जन्म दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक आलिया-रणबीर को पेरेंट्स बनने की शुभकामनाएं दे रहे हैं। आलिया रविवार सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं। मुंबई के गोरेगांव इलाके में मौजूद इसी अस्पताल में कपूर फैमिली के नए मेंबर ने आंखें खोलीं। सोशल मीडिया पर आलिया ने बेबी के आने की ऑफिशियल अनाउंसमेंट की। आलिया ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘हमारी जिंदगी की बेस्ट न्यूज आ गई है। हमारा बेबी इस दुनिया में आ गया है और वो कमाल की लड़की है। इस खुशी को जाहिर करना मुश्किल है। हम एक ब्लेस्ड पेरेंट्स बन गए हैं। प्यार, प्यार, प्यार आलिया और रणबीर।