

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
कांग्रेस पार्टी ने हरियाणा में बड़ी फेरबदल करते हुए हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष के तौर पर होडल से पूर्व विधायक उदयभान को हरियाणा कांग्रेस का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।इसके अलावा हरियाणा में चार कार्यकारी अध्यक्ष भी नियुक्त किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि उदयभान हुड्डा खेमे से हैं। श्रुति चौधरी, रामकिशन गुर्जर, जितेंद्र भारद्वाज व सुरेश गुप्ता को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
माना जा रहा है कि इन सब में जातीय समीकरण का भी पूरा ध्यान रखा गया है। दलित अध्यक्ष को हटाकर पार्टी ने दलित को ही पार्टी की कमान सौंपी है। उदयभान हरियाणा के होडल से विधायक रहे हैं। उनके पिता गया राम भी विधायक रह चुके हैं।
इससे पहले हरियाणा में कांग्रेस की अध्यक्ष कुमारी शैलजा थीं। कुमारी सैलजा पिछले हफ्ते ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिली थीं और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा था। जिसके बाद सोनिया गांधी ने कुमारी सैलजा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया और आज उदयभान को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
उदयभान का राजनीतिक सफर:
उदयभान पहली बार लोक दल बहुगुणा से हसनपुर से विधायक बने । यह सीट अनसूचित जाति के लिए आरक्षित है। (अब इसी सीट को होडल सीट के नाम से जाना जाता है)
1990 में कृभको के चैयरमैन बने
पुनः 2000 में निर्दलीय विधायक बने और2005 में कांग्रेस के टिकट पर एक बार फिर से विधायक बने।
2014 में पुनः कांग्रेस के विधायक बने।