
देश में आज एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल के दाम 75 से 84 पैसे तक बढ़े हैं तो डीजल के दाम भी 76 से 85 तक बढ़े हैं। जिसके बाद अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल 103.41 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 94.67 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। बता दें कि देश में पिछले 15 दिनों में पेट्रोल की कीमत 13 बार बढ़ी है।
जानें प्रमुख महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमत: आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमतें इस प्रकार हैं।
शहर | डीजल | पेट्रोल |
दिल्ली | ₹ 94.67 | ₹ 103.41 |
मुंबई | ₹ 102.64 | ₹ 118.41 |
कोलकाता | ₹ 97.82 | ₹ 113.03 |
चेन्नई | ₹ 99.04 | ₹ 108.96 |
* पेट्रोल-डीजल की कीमत रुपये प्रति लीटर में है।
कई राज्यों में 100 रुपये के पार पहुंचा पेट्रोल का भाव:
देश के कई राज्यों में पेट्रोल की कीमत 100 के पार पहुंच चुकी है इनमें दिल्ली, उत्तर प्रदेश ध्यप्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, ओडिशा, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख शामिल हैं।और इनमें से खास कर मुंबई में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक है।