Sun, December 3, 2023

DW Samachar logo

वृंदावन बांकेबिहारी मंदिर में बदला दर्शन का समय, जानिए नए समय

Banke Bihari Temple Vrindavan Timing
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

वृंदावन के श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ग्रीष्मकालीन पूजा राग सेवा का क्रम होली की दूज यानी आज रविवार से प्रारंभ हो जायेगा। जिसके बाद अब न केवल मंदिर दर्शन का समय परिवर्तित होगा, बल्कि सेवायतों द्वारा ठाकुरजी की ग्रीष्मकालीन पूजा पद्धति के अनुसार की जाएगी।

Banke Bihari Temple

दर्शन का समय:
ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में आज 20 मार्च से मंदिर के पट सुबह 7:45 पर दर्शनार्थियों के लिए खोले जाएंगे। उसके बाद 7:55 पर सेवायतों द्वारा ठाकुर बांकेबिहारीजी की शृंगार आरती की जाएगी। दोपहर 11 बजे ठाकुरजी को राज भोग अर्पित किया जाएगा और 11:30 बजे पुन: ठाकुरजी के दर्शन भक्तों को प्राप्त होंगे। 11:55 पर राज भोग आरती के साथ प्रात:कालीन दर्शन पूर्ण होंगे।
सायंकाल 5:30 बजे मंदिर के पट एक बार फिर खुलेंगे। 8:30 बजे ठाकुरजी को शयन भोग अर्पित किया जाएगा। रात 9:30 बजे भक्तों को दर्शन देने के साथ 9:25 पर शयन भोग आरती होगी।

Banke Bihari at Vrindavan

मंदिर के प्रबंधक मुनीष शर्मा ने बताया कि मंदिर में ब्रज की परम्पराओं के अनुसार ठाकुरजी के बालस्वरूप की सेवा की जाती है। इस सेवा में मौसम के अनुरूप ही दर्शन के साथ-साथ भोग-राग की सेवा में भी बदलाव होता रहता है। दीपावली तक मंदिर में दर्शनों का यही क्रम रहेगा।

Relates News