Wed, November 29, 2023

DW Samachar logo

CTET Result 2022: आज जारी हो सकते हैं CTET 2021 के परीक्षा परिणाम, जानें कैसे करें चेक

CTET Result 2022 to be announced soon
CTET Result 2022 to be announced soon

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आज केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा यानी CTET 2021 के परिणामों को जारी कर सकते हैं।
सीबीएसई ने इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अस्थायी तारीख भी जारी की है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे।

मालूम हो कि सीबीएसई ने सीटेट 2021 परीक्षा की उत्तर कुंजी को पहले ही जारी कर दिया है और उम्मीदवारों को इस उत्तर कुंजी पर 4 फरवरी तक आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी गई थी। दर्ज कराई गई आपत्तियों पर समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि उन्हें अंतिम उत्तर कुंजी पर किसी भी तरह की आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा नहीं दी जाएगी।

कैसे देखें अपने CTET 2021 का Result:

  1. सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  2. अब होम पेज पर दिखाई दे रहे CTET Dec 2021 के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  4. यहां मांगी जा रही जानकारी जैसै अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का प्रयोग कर के लॉगिन करें।
  5. अब आपका परिणाम सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा , जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

Relates News