उत्तर प्रदेश चुनाव 2022 : मेरठ क्षेत्र में आज अखिलेश-जयंत करेंगे संयुक्त प्रेस वार्ता, सीएम योगी की भी घर-घर मांगने पहुंचने की तैयारी

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
उत्तर प्रदेश विधानसभा क्षेत्र चुनावी क्षेत्र में सत्ता में हमेशा एक अलग स्थान रखती है। और इस चुनावी रण भूमि को साधने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियाँ अपनी शक्ति झोंक देना चाहती हैं। वहीं इस क्षेत्र को जीतने की कोशिश में आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह अपना चुनाव प्रचार अभियान संयुक्त रूप से शुरू करेंगे। दोनों नेता शुक्रवार को मेरठ आएंगे और एनएच-58 पर गॉडविन होटल में साढ़े तीन बजे संयुक्त प्रेस वार्ता करेंगे।
इस दौरान अखिलेश और जयंत वेस्ट यूपी को साधने की कोशिश करेंगे। भाईचारे का संदेश देंगे। भाजपा पर पलटवार करेंगे।
मालूम हो कि, वेस्ट यूपी में भाजपा नेता ताबड़तोड़ दौरे कर रहे हैं, दोनों नेता उसी का जवाब देने की कोशिश में हैं। इससे पहले सात दिसंबर 2021 को दोनों नेता सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के दबथुवा में संयुक्त रैली की थी।
बता दें कि विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पार्टी भी पूरी ताकत के साथ लगी हुई है। भाजपा के प्रत्याशीयों को जिताने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता भी घर-घर जाकर वोट मांग रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस क्षेत्र में आने का पहले कोई कार्यक्रम नहीं था, कल लेकिन रात में ही कंकरखेड़ा आने का कार्यक्रम फाइनल हुआ।
यहां पर शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम तय है, वह विधानसभा चुनाव को लेकर घर-घर जाकर जनसंपर्क करेंगे और प्रत्याशी के लिए वोट मांगेंगे। वहीं कार्यक्रम शुरू ही पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा की व्यवस्था में जुट गई है। रात में जहां जहां से मुख्यमंत्री का काफिला गुजरेगा और पैदल चलेंगे उन प्वाइंटों को भी चिन्हित कर पुलिस की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान नया बाजार व्यापार संघ अध्यक्ष अमित गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, अंकित, कुलदीप सोम आदि उपस्थित रहे।