DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

उत्तराखंड को लेकर कांग्रेस का दिल्ली में मंथन, चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों का तय होगा भाग्य का फैसला

2022 Uttarakhand Legislative Assembly election

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी आज एक महत्वपूर्ण बैठक राजधानी दिल्ली में आयोजित कर रही है। इस बैठक में उत्तराखंड विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों पर गहन मंथन किया जाएगा। वहीं मंगलवार शाम राजधानी देहरादून कांग्रेस भवन में एक बैठक आयोजित की गई थी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, गोविंद सिंह कुंजवाल, पूर्व मंत्री यशपाल आर्य समेत समिति के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। बता दें कि प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के लिए कांग्रेस में करीब 550 दावेदार आए हैं। इसमें विधानसभा चुनाव के लिए प्राप्त किए गए आवेदनों पर चर्चा के बाद सर्वसम्मति से यह फैसला किया गया कि सभी आवेदनों को स्क्रीनिंग कमेटी के पास भेज गया है । इस पर आज दिल्ली में आलाकमान के नेतृत्व में आयोजित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में फैसला किया जाएगा। कमेटी की बैठक में आवेदनों को अंतिम रूप देने के बाद उसे कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के पास भेज दिया जाएगा। इन पर अंतिम फैसला वही लेंगी। दिल्ली में आज से शुरू हो रही कांग्रेसी स्क्रीनिंग कमेटी की दो दिनी बैठक में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह राजधानी दिल्ली पहुंच गए हैं । कांग्रेस पार्टी जल्द यूपी और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News