बिहार में आरजेडी और कांग्रेस का टूटा महागठबंधन, कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का किया ऐलान

बिहार में कांग्रेस पार्टी ने राजद के साथ का महागठबंधन तोड़ने का ऐलान किया है। जिसके बाद कांग्रेस ने 2024 लोकसभा चुनाव में सभी 40 सीटों पर अकेले लड़ने की घोषणा की है।
बता दें की बिहार में लेफ्ट पार्टियों ने मिलकर पिछले साल 2020 में विधानसभा चुनाव से पहले मिलकर महागठबंधन बनाया था। लेकिन कुछ दिनों से बिहार में राजद और कांग्रेस पार्टी के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा था और इसकी वजह थी राज्य की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव। दरअसल, तारापुर और कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। ऐसे में आरजेडी ने इन सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया था। इसके बाद कांग्रेस ने भी दोनों सीटों से अपने उम्मीदवारों को उतारने का ऐलान कर दिया।