Thu, December 7, 2023

DW Samachar logo
Search
Close this search box.

Uttar Pradesh Election 2022 : BJP President Nadda in UP

चुनावी मैदान में भाजपा की तैयारी तेज, 2 दिनों के लिए यूपी दौरे पर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

BJP President JP Nadda

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज 7 और 8 अगस्त को यूपी प्रवास के दौरान अवध से ब्रज तक चुनावी मंथन करेंगे। इस दौरान जेपी नड्डा 7 अगस्त को लखनऊ में सरकार व संगठन को चुनावी एजेंडा सौंपने के बाद 8 अगस्त को आगरा में चुनावी बिगुल बजाएंगे।
नड्डा आज इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत अध्यक्षों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। वहीं दोपहर 1 बजे सभी विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों के सम्मेलन में उन्हें चुनाव में बूथ प्रबंधन से लेकर प्रचार प्रबंधन तक के गुर सिखाएंगे। दोपहर 3 बजे से प्रदेश भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मौजूदगी में कोर कमेटी की बैठक लेंगे।
इसके बाद 8 अगस्त को नड्डा आगरा में ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों की चुनावी बैठक लेंगे। नड्डा आगरा में कोरोना वारियर्स सम्मलेन में भी शामिल होंगे। 

Relates News