बिहार विधान परिषद के लिए चुने गए निर्विरोध उम्मीदवार…
बिहार विधान परिषद की नौ सीटों के लिए नामांकन भरने वाले सभी नौ उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए हैं। बिहार विधान परिषद के लिए निर्विरोध निर्वाचित होने वाले में से तीन जदयू के,भाजपा के दो, राजद के तीन और कांग्रेस के एक उम्मीदवार शामिल है।आज नाम वापसी के आखिरी दिन समयसीमा समाप्त होते ही सभी नौ उम्मीदवारों को निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा कर दी गई है।
जेदयू से गुलाम गौस, भीष्म साहनी और डॉ. कुमुद वर्मा निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुए ,जबकि भाजपा से संजय मयूख और सम्राट चौधरी चुने गए है।वहीं राजद के खाते से फारुख शेख, सुनील कुमार सिंह और रामबली सिंह और कांग्रेस के समीर कुमार सिंह भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
बिहार विधान परिषद की खाली नौ सीटों के लिए कुल नौ उम्मीदवार ही मैदान में थे, इसलिए सभी को निर्विरोध घोषित किया गया है।