सोम, अप्रैल 13, 2026

बेंगलुरु में 15 स्कूलों को एक साथ बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

Bengaluru-15-schools-received-bomb-threat-emails-which-police-claim-were-fake

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में शुक्रवार को एक साथ 15 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे राज्य में हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। डिप्टी सीएम शिवकुमार ने भी इस खबर की जानकारी मिलने के तुरंत बाद एक स्कूल का दौरा किया।

उन्होंने कहा, मैं टीवी देख रहा था, मेरे घर के सामने वाले स्कूल को भी एक धमकी भरा मेल मिला। मैं जांच करने के लिए यहां आया। अब तक यह एक धमकी भरा कॉल ही लग रहा है, लेकिन हमें इसे लेकर बहुत सतर्क रहना होगा। पुलिस सभी स्कूलों की तलाशी ले रही है, अभी तक कुछ नहीं मिला है। ऐसा लग रहा है कि यह एक फर्जी कॉल है, पुलिस तलाश जारी रखे हुए है।

15 schools in Bengaluru received bomb threat via emails, Police claims it fake

पिछले साल भी बेंगलुरु के कई स्कूलों को इसी तरह की ईमेल धमकियां मिली थीं, लेकिन वे सभी अफवाहें निकलीं। इस धमकी के बारे में तब पता लगा, जब स्कूलों के स्टाफ ने सुबह मेल चेक करने के लिए अपने ईमेल अकाउंट खोले। बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर बी दयानंद ने बताया कि बम निरोधक दस्ते स्कूल परिसर की जांच कर रहे हैं। जिन स्कूलों को बम की धमकी मिली थी उनमें से एक ने अभिभावकों को संदेश भेजा था कि सुरक्षा कारणों से बच्चों को घर वापस भेजा जा रहा है।

चिंतित अभिभावक स्कूल परिसरों के बाहर अपने बच्चों को सुरक्षित घर वापस लाने के लिए इंतजार करते देखे गए। बेंगलुरु पुलिस ने बताया कि सभी स्कूल शहर के अलग-अलग हिस्सों में हैं। अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। बम की सूचना पर स्टूडेंट्स के पेरेंट्स अपने-अपने बच्चों को लेने के लिए आ गए थे। इससे अफरा-तफरी मच गई। सभी स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। सर्च ऑपरेशन जारी है। घबराने वाली कोई बात नहीं है। पुलिस ने बताया कि 8 अप्रैल 2022 में बेंगलुरु के सात स्कूलों को इसी तरह बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, लेकिन यह सिर्फ अफवाह निकली।

यह भी पढ़े

यह भी पढ़े

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News