हिमाचल प्रदेश के मंडी इलाके में भीषण सड़क हादसा , बिहार से आए 7 मजदूरों की मौत
हिमाचल प्रदेश के इलाके में चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर मंडी के पास पुलघराट में एक पिकअप वैन नदी में गिरने का भीषण हादसा सामने आया है। इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है और पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल है।
इस हादसे में मरने वाले सभी लोग बिहार से आए मजदूर बताए जा रहे हैं। ये मजदूर कल देर रात ही बस स्टैंड पर बिहार से यहां पहुचे थे जिसके बाद इन्हें लेने ठेकेदार की गाड़ी आई लेकिन पुल घराट के पास पिकअप अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !
















