रवि, अप्रैल 12, 2026

11 दिनों के भीतर तैयार हुआ 1000 बेड वाला कोविड अस्पताल

1000 Bed Sardar Vallabhbhai Patel COVID Hospital built by DRDO in record time

राजधानी में कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए हर तरह के प्रयास जारी हैं। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन यानी डीआरडीओ के द्वारा दिल्ली कैंट इलाके में 11 दिनों के भीतर सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड-19 अस्पताल का ढांचा बनाकर तैयार किया गया है। जहां 1000 बेड की व्यवस्था की गई है जिसमे कोविड 19 के इमरजेंसी के लिए 250 बेड आईसीयू होंगें।
इस कोवीड 19 अस्पताल का दौरा आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डीआरडीओ के चेयरमैन जी सतीश रेड्डी करने पहुंचे।

https://platform.twitter.com/widgets.js

इस अस्पताल सन्दर्भ में रक्षा मंत्री ने कहा कि डीआरडीओ, गृह मंत्रालय, टाटा संस उद्योग और कई अन्य संगठनों के सहयोग से कोरोना मरीजों के लिए 1000 बेड वाला अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देशों के अनुसार यहां 250 से अधिक गहन देखभाल इकाइयां भी उपलब्ध हैं। जिसकी मदद से मौजूदा हालात पर पूरी तरह से काबू करने कि कोशिश कि जा रही है।
बता दें कि राजधानी में फिलहाल कोरोना संक्रमण की कुल संख्या 97,200 है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News