DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

सीएम योगी ने अपने मंत्रियों को आवंटन किए विभाग, जानिए किसको कौन सा मिला मंत्रालय

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। सोमवार सुबह विधानसभा में पहले नवनिर्वाचित सदस्यों को विधायक पद की शपथ दिलाई गई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विपक्ष के नेता अखिलेश यादव ने भी विधायक पद की शपथ ली। उसके बाद शाम को मुख्यमंत्री योगी ने 3 दिन बाद मंत्रियों को मंत्रालय आवंटन किया। बता दें कि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लोक निर्माण विभाग लेकर ग्राम विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। ‌ वहीं डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को स्वास्थ्य विभाग सौंपा गया है। पीएम मोदी के करीबी और कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार शर्मा को नगर विकास विभाग विभाग दिया गया है। स्वतंत्र देव सिंह को सिंचाई विभाग दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने अपने पास 34 विभाग रखे हैं। जिसमें गृह, सतर्कता, आवास एवं शहरी नियोजन, नागरिक सुरक्षा, राज्य संपत्ति, प्रशासनिक सुधार, खाद्य एवं रसद प्रमुख हैं। नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ से उड्‌डन की जिम्मेदारी वापस ली गई। अब उनके पास औद्योगिक विकास और निर्यात प्रोत्साहन रखा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News