DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव आज 2 दिनों के दौरे पर पहुंचेंगे भारत, कई खास मुद्दों पर होगी चर्चा

Russian Foreign Minister Sergey Lavrov to visit India today
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग एक महीने से हो रहे जंग के माहौल में दुनिया की उम्मीदें भारत से बढ़ते जा रही हैं। अमेरिका लगातार रूस पर शिकंजा कसने के लिए भारत से रूस के खिलाफ समर्थन देने की मांग कर रहा है तो वहीं रूस भीप्रतिबंधों की वजह से अस्त-व्यस्त होती अपनी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए पारंपरिक दोस्त भारत की तरफ देख रहा है। इसी बीच नई उम्मीद के साथ रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव दो दिनों के भारत दौरे पर आ रहे हैं। सर्गेई लावरोव आज 31 मार्च से एक अप्रैल तक यानी 2 दिनों तक भारत के दौरे पर रहेंगे। यह जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से ये जानकारी दी गई है।

बता दें कि यूक्रेन और रूस में जारी जंग के बीच रूसी विदेश मंत्री की यह भारत में पहली उच्चस्तरीय यात्रा होगी। सर्गेई लावरोव की यात्रा ऐसे समय में होने जा रही है, जब अमेरिका के डिप्टी NSA दलीप सिंह भारत आने वाले हैं। दलीप सिंह भी 31 मार्च तक दिल्ली में रहेंगे।

वहीं रूसी विदेश मंत्री के दौरे के बारे में बताया जा रहा है कि रूस भारत के साथ कारोबार और उसके लिए जरूरी पेमेंट सिस्टम को आसान बनाने पर बात कर सकता है। लावरोव के इस दौरे का मकसद रूस से कच्चे तेल की खरीद से जुड़ा है। पश्चिमी देशों की ओर से रूस पर लगाए गए तमाम प्रतिबंधों और स्विफ्ट पेमेंट सिस्टम से रूस को बाहर करने के चलते दोनों देशों के विदेश मंत्रियों में रुपये और रुबल में भुगतान करने पर भी चर्चा हो सकती है।

वहीं समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक इस दौरान भारत की ओर से सैन्य सामग्री और खासकर एस-400 मिसाइल डिफेंस सिस्टम की समय पर डिलीवरी पक्की करने पर भी चर्चा हो सकती है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News