DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

पंजाब की 117 और यूपी में 59 सीटों के लिए वोटिंग जारी, 11 बजे तक ये रहा मतदान प्रतिशत

Elections 2022 Live Updates: 21.18% Voter Turnout In UP, 17.77% till 11 AM
JOIN OUR WHATSAPP GROUP


पंजाब विधानसभा चुनाव की 117 सीटों के लिए आज एक चरण में वोट डाले जा रहे हैं। वहीं यूपी में तीसरे चरण के लिए 59 सीटों के लिए मतदान जारी है। उत्तर प्रदेश में आज इन जिलों में डाले जा रहे हैं वोट, उनमें औरैया, एटा, इटावा, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हमीरपुर, हाथरस, जालौन, झांसी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, कासगंज में होगा, ललितपुर, महोबा और मैनपुरी शामिल हैं। इसके लिए निर्वाचन आयोग ने चुनाव की सभी तैयारियां पूरी कर ली है। प्रदेश के तीसरे चरण में अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, एसपी सिंह बघेल, लुईस खुर्शीद, सतीश महाना, रामवीर उपाध्याय और पूर्व आईपीएस असीम अरुण की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है। यूपी चुनाव के तीसरे चरण में दिन में 11 बजे तक 21.18% मतदान हुआ। औरैया में 18.51%, एटा में 24.23%, इटावा में 19.83%, फर्रुखाबाद में 19.71%, फिरोजाबाद में 24.30%, हमीरपुर में 23.30%, हाथरस में 22.62% मतदान। जालौन में 21.71%, झांसी में 19.17%, कन्नौज में 21.98%, कानपुर देहात में 19.84%, कानपुर नगर में 16.87%, कासगंज में 22.52%, ललितपुर में 25.71%, महोबा में 23.48%, मैनपुरी में 24.45% वोटिंग हुई। पंजाब में सुबह 11 बजे तक 17.77% मतदान हुआ है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News