शुक्र, अप्रैल 3, 2026

नोएडा के सभी स्कूलों को सुबह 9 बजे से खोलने के आदेश, शीतलहर की वजह से लिया गया फैसला

Noida schools to open at 9am due to foggy conditions
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते घने कोहरे और ठंड को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने कुछ राज्यों में स्कूलों के समय में बदलाव किए हैं। राज्य में बढ़ते शीतलहर को देखते हुए गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
बढ़ती ठंड और कोहरे को देखते हुए जिला अधिकारी ने यह आदेश दिया है। जिला प्रशासन के आदेश के अनुसार, अब कक्षा एक से लेकर 12वीं तक के सभी स्कूल 9 बजे से शुरू होंगे। जिला प्रशासन का यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों के लिए है।

इसके अलावा राज्य में लखनऊ के सभी स्कूलों का समय बदलने का फैसला लिया गया है। बढ़ती ठंड को देखते हुए स्कूलों को सुबह 10 बजे से खोला जाएगा।
जिलाधिकारी लखनऊ सूर्यपाल गंगवार ने स्कूलों की टाइमिंग बदलने के लिए निर्देश दिए हैं। जारी नोटिस में कहा गया है कि शीतलहर के कारण स्कूल पहुंचने में कठिनाई हो रही है। इसको ध्यान में रखते हुए 21 दिसंबर 2022 से 31 दिसंबर 2022 तक सुबह 10 बजे से 3 बजे तक स्कूल खोले जाएंगे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News