शनि, अप्रैल 4, 2026

दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में टिकट ना मिलने से नाराज समर्थकों ने लगाए ‘हाय मोदी’ के नारे

Delhi: BJP leader's supporters protest after failed to get ticket
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारतीय जनता पार्टी दिल्ली प्रदेश द्वारा आगामी निगम चुनाव के लिए 232 सीटों का ऐलान हो चुका है या नहीं 232 सीटों पर भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की पहली सूची जारी हो चुकी है बाकी बचे अन्य 18 सीटों के लिए भी आज दूसरी लिस्ट जारी हो जाएगी लेकिन इस बीच एक सीट पर उम्मीदवारों की तादाद औसतन 6 थी जिसके कारण बाकी बचे उम्मीदवारों की उम्मीद भी टूट गई है जिसके कारण लोगों में और खासकर पार्टी कार्यकर्ताओं में नाराजगी का माहौल है।

इसी नाराजगी का एक प्रमाण दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में देखने को मिला जब अलग-अलग गुटों में लोग कार्यालय के अंदर घुस कर अपनी नाराजगी जाहिर करें किया और साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी की लोगों का आरोप है कि संगठन ने उन लोगों को टिकट दे दिया है जो जमीनी स्तर पर आम जनता के बीच नहीं रहे हैं और ना ही पार्टी के किसी कार्य में उनकी सहभागिता रही है। लोग यह भी मानते हैं कि पार्टी कि किसी बड़े वरिष्ठ नेता के हाथ होने के कारण उम्मीदवारों को टिकट मिली है जबकि जो पार्टी कार्यकर्ता पिछले कई वर्षों से लगातार काम कर रहा है उसे नजरअंदाज किया गया है।

इसी बीच पार्टी कार्यालय में दिल्ली भाजपा प्रदेश चुनाव समिति के संयोजक आशीष सूद ने एक तरफ और दूसरी तरफ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता लोगों को समझाने और उन्हें मनाने का काम करते हैं लेकिन नाराज लोगों ने मोदी हाय मोदी के नारे लगाए कार्यालय के अंदर पहले से ही सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और साथ ही कार्यालय के दरवाजे पर भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं बावजूद उसके बड़ी संख्या में लोगों ने नारेबाजी के साथ साथ संगठन द्वारा दिए गए टिकट को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की मांग उठाया

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News