
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली के द्वारका जिले के मटियाला इलाके में आज दिन दहाड़े बीजेपी किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुरेंद्र मटियाला को 6 गोली मारी गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। हत्या के दौरान सुरेंद्र मटियाला अपने ऑफिस में बैठे थे, तभा शाम लगभग 7:30 बजे हमलावरों ने उनपर गोलियां बरसा दीं, जिससे उनकी मौत हो गई।
बता दें कि मटियाला रोड पर अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने सुरेंद्र मटियाला पर कई राउंड फायरिंग की। वारदात को बिंदापुर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया। सुरेंद्र मटियाला नजफगढ़ जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष थे और पूर्व निगम पार्षद भी रह चुके थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इस मामले में द्वारका जिला के डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि अभी मौके पर मामले की छानबीन में पता चला कि सुरेंद्र मटियाला को कई गोली मारी गई है। उनको डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है। फिल्हाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












