
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के बाद सोमवार देर रात कांग्रेस ने भी अपनी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 9 नामों का एलान किया गया है। जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस मिलकर लड़ रहे हैं। वहीं नेशनल कांफ्रेंस ने भी 19 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्लाह मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सईद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज और डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत को मैदान में उतारा है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हामीद कर्रा ने सोमवार को श्रीनगर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के सुप्रीमो फारूक अब्दुल्ला के घर जाकर मुलाकात की। नेताओं के बीच घंटों चली मीटिंग के बाद सीट शेयरिंग पर बात बनी थी। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी 21 अगस्त की शाम श्रीनगर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर मीटिंग की। दोनों पार्टियों के बीच हुए सीट बंटवारे समझौते के मुताबिक, एनसी 90 में से 51 सीटों पर और कांग्रेस 32 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। दोनों पार्टियों के बीच पांच सीटों पर फ्रेंडली मुकाबला भी होगा। दोनों पार्टियों ने सीपीआई (एम) और पैंथर्स पार्टी के लिए एक-एक सीट छोड़ी है। वहीं एनसी ने 19 सीटों पर उम्मीदवार तय किए, जिसमें पंपोर से सेवानिवृत्त न्यायाधीश हुसैन मसूदी, पुलवामा से मोहम्मद खलील बंद, शोपियां से शेख मोहम्मद रफी, राजपोरा से जीएच मोहि-उद-दीन मीर और डोडा से खालिद नजीब सोहरवर्दी शामिल हैं। इसके अलावा एनसी ने गुलाम मोहि-उद-दीन मीर को राजपोरा से, शौकत हुसैन गनी को जैनपोरा से, शेख मोहम्मद रफ़ी को शोपियां से और पूर्व मंत्री सकीना इट्टू को डीएच पोरा से, शौकत हुसैन गनी को जैनपोरा से उम्मीदवार घोषित किया है। देवसर से पीरजादा फिरोज अहमद, लारनू से चौधरी जफर अहमद, अनंतनाग पश्चिम से अब्दुल मजीद लारमी, (बिजबेहरा) से डॉ. बशीर अहमद वीरी, अनंतनाग पूर्व से रेयाज अहमद खान, पहलगाम से अल्ताफ अहमद कालू, भद्रवाह से मेहबूब इकबाल, खालिद नजीब सोहरवर्दी डोडा, रामबन से अर्जुन सिंह राजू, बनिहाल से सज्जाद शाहीन, किश्तवाड़ से सज्जाद किचलू, पैडेर-नागसानी से पूजा थोकुर को टिकट दिया है। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 18 सितंबर को मतदान होगा जबकि दूसरे चरण के तहत 25 सितंबर और तीसरा चरण के तहत एक अक्टूबर को वोट डाले जाएगें। मतों की गिनती चार अक्टूबर को होगी।
यह भी पढ़े: इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












