कोरोना के रोक थाम में लग सकता है समय:- सौम्या स्वामीनाथन

Chief Scientist of the World Health Organization (WHO)
विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन का कहना है कि कोविड-19 महीमारी को नियंत्रित करने में चार से पांच साल का समय लग सकता है, उम्मीद है कि एक प्रभावी टीके से वायरस का अंत हो सकता है।
आपको बता दें कि पूरी दुनिया में अब तक वायरस से संक्रमितों की संख्या 4.3 मिलियन पर पहुंच गई है जबकि तीन लाख लोगों की मौत हो चुकी है।
डब्ल्यूएचओ की मुख्य वैज्ञानिक सौम्या स्वामीनाथन ने कहा कि इसका टीका बनाना सबसे बेहतरीन उपाय है लेकिन जब तक टीका ना मिले या बने हमें इस बात का ख्याल रखना होगा कि लॉकडाउन हटने के बाद लोगों की मौत में इजाफा न हो। हमारे सामने एक नया वायरस है जो लोगों के अदंर पहली बार प्रवेश कर रहा है और इसलिए यह अनुमान लगाना बहुत कठिन है कि हम कब उस पर हावी हो पाएंगे। यह वायरस कभी भी जाने वाला नहीं है।’
आपको बता दें कि लगातार WHO के द्वारा लगातार प्रेस कांफ्रेंस किए जा रहे हैं और इसके बारे में दुनिया को बताया जा रहा है। डब्ल्यूएचओ के हैल्थ प्रोग्रामिंग मैनेजर ने कल कहा कि जिस तरह से एचआईवी कहीं नहीं गया यह वायरस भी कहीं गायब नहीं होगा।हम इस वायरस के साथ रह रहे हैं और इस से बचने के लिए थेरेपी और इसके बचाव के उपाय हम ढूंढ़ रहें हैं।WHO ने से पहले ने यह भी बताया है कि आने वाले दिनों में इसका का संक्रमण और बढ़ सकता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












