शनि, अप्रैल 4, 2026

उत्तर प्रदेश में एक और इत्र कारोबारी और सपा के एमएलसी के कई ठिकानों पर छापेमारी

I-T sleuths raid UP businessmen

कन्नौज शहर के इत्र कारोबारियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां मिले भारी कैश के बाद अब सपा एमएलसी इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन उर्फ पम्पी जैन निवासी चिपट्टी और अयूब मियां के आवास और कारखानों में आईटी की टीमों ने छापा मारा है।  वहीं केवल कन्नौज में ही नहीं बल्कि एनसीआर, मुंबई समेत 50 ठिकानों पर आज सुबह 7:00 बजे से छापेमारी की जा रही है।
इत्र कारोबारी पुष्पराज जैन अखिलेश यादव के करीबी है और हाल में उन्होंने समाजवादी इत्र लांच किया था।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News