
खिलाडियों के लगातार कोरोना संक्रमित होंने के बाद बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2021 के बाकी बचे मैचों को स्थगित कर दिया गया था।
इस सीजन में 29 मैच हो चुके हैं। लेकिन अब धीरे धीरे हालत सामान्य होने लगे हैं तब बीसीसीआई अब बाकी बचे 31 मैचों को यूएई में कराने पर विचार कर रही है।
इंडियन प्रीमियर लीग फेस 2 के बाकी बचे मैच को सितंबर और अकतूबर के बीच खेला जाएगा। इंग्लैंड और यूएई में कहाँ आईपीएल हो, इस पर बीसीसीआई विचार कर रही है। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यूएई में पहले भी आईपीएल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। इसे देखते हुए बताया जा रहा है कि बाकी बचे मैच यहां पर कराए जाएंगे।
फिलहाल इसका पुराने निष्कर्ष बीसीसीआई की स्पेशल जनरल बैठक में होगी,जो 29 मई को होगी। इसी बैठक में नई जगह और तारीखों की घोषणा होने की संभावना है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












